Lakhimpur Kheri :सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला गोकर्णनाथ। सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सत्यनारायण की कथा सुनी। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए मंदिर प्रबंध कमेटी समिति ने मंदिर के गर्भ गृह में भीड़ नहीं जुटने दी।


इस मौके पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमा कर कच्चा धागा लपेटकर पूजन किया। कन्याओं को दान पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की। नगर के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र, शहद, दूध, दही, गन्ने का रस, गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजन किया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा मंदिर परिसर, गोकर्ण तीर्थ की विशेष साफ सफाई कराई गई।


बग्घून। सैदापुर के निकट गोमती नदी तट पर टेढे़नाथ बाबा मंदिर पर सोमवती अमावस्या को भक्तों ने आटा, चावल, फल का दान किया। प्रत्याशियों ने अपना चुनाव चिह्न बाबा टेढे़नाथ के मंदिर में अर्पण कर विजय की कामना की। मंदिर के पुजारी प्रेमचंद गिरि ने बताया कि यहां मांगी गई हर मनौती शीघ्र ही पूरी होती है।
रोशननगर। महिलाओं ने ब्रह्म देव बाबा स्थान पर पीपल की पूजा अर्चना की जिसमें, पीपल वृक्ष पर धागा लपेट कर परिक्रमा की एवं रंगोली बनाकर पूजन कर दान पुण्य किया। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !