Lakhimpur Kheri : हिस्ट्रीशीटर गांव में बांट रहा शराब

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। मितौली और पसगवां ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायतों में बूथ कैप्चरिंग या जबरन अपने पक्ष में वोट डलवाने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने चुनाव कंट्रोल रूम में शिकायत की है। वहीं मतदाता सूची से कुछ लोगों के नाम हट गए हैं, जिससे कई संभावित उम्मीदवार चुनाव लड़ने से ही वंचित रह जाएंगे।
मितौली क्षेत्र के गांव अतरौली निवासी एक शिकायकर्ता ने चुनाव कंट्रोल रूम में फोन करके बताया है कि गांव में कुछ दबंग लोग हैं, जो कमजोर लोगों पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि बीते मतदानों में भी वह मतपत्र पर जबरन मुहर लगाते आ रहे हैं। इस कार्य में कुछ महिलाएं भी उनका सहयोग करती हैं, जिससे शिकायतकर्ता ने मतदान के दिन अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की मांग की है।


ऐसे ही पसगवां ब्लॉक के एक शिकायतकर्ता ने भी कुछ पोलिंग बूथों पर बूथ कैप्चर किए जाने की आशंका जताई है। दोनों ही मामलों में संबंधित एसडीएम को शिकायत का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
थाना पसगवां के गांव कंजा निवासी एक शिकायतकर्ता ने कंट्रोल रूम को बताया है कि गांव में एक हिस्ट्रीशीटर लोगों को शराब बांट रहा है। कमजोर लोगों को डरा रहा है। मितौली क्षेत्र के गांव नकारा निवासी एक व्यक्ति ने मतदाता सूची में छूटे और बढ़े हुए नामों को अंकित न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि कुछ वोटरों के आईडी कार्ड और मतदाता सूची के नाम में अंतर है, जिससे कई लोग चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे।

थाना भीरा क्षेत्र के गांव रामनगर कला निवासी एक शिकायतकर्ता ने गांव में कुछ प्रत्याशियों द्वारा बाहर से जहरीली शराब मंगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसे वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जा रहा है। इसके अलावा मोहम्मदी के आरओ संजय दुबे ने एआरओ बहोरीलाल के अनुपस्थित रहने की सूचना कंट्रोल रूम में दर्ज कराई है।

अब तक कंट्रोल रूम में करीब 25 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें विभिन्न तरह के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है।
- महेश चंद्र पांडेय, प्रभारी कंट्रोल रूम

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !