Lakhimpur Kheri :पेड़ पर गिरी बिजली, लगी आग

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। इलाके के त्रिकोलिया गांव में नीम के एक सूखे पेड़ पर बिजली गिरने से हुई धमाके की तेज आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए, जबकि पेड़ में आग लग गई, जिसपर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।
संपूर्णानगर रोड पर स्थित त्रिकोलिया गांव में एक नीम के सूखे पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे पेड़ धू-धू कर जलने लगा। पेड़ से उठती लपटों को देखकर पड़ोस में रहने वाले ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से पेड़ में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !