Lakhimpur Kheri :गैस सिलिंडर फटा, युवक के चीथड़े उड़े

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव तेलियार में बुधवार को सुबह चाय बनाते समय सिलिंडर फटने से एक युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद परिवार के लोग उसका एक पैर भी नहीं खोज पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ढखेरवा पुलिस चौकी इंचार्ज एलबी मिश्रा ने बताया कि यूसुफ का 25 वर्षीय पुत्र कयूम बुधवार सुबह घर में चाय बना रहा था। इस बीच गैस सिलिंडर लीक होने लगा और उसमें आग लग गई। कमरे में आग न लग जाए इसलिए कयूम सिलिंडर लेकर बाहर की ओर भागा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे उसके चिथड़े उड़ गए। हादसा इतना खतरनाक था कि युवक के दोनों हाथ और एक पैर शरीर से अलग होकर काफी दूर जा गिरे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ढखेरवा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को काफी तलाश करने के बाद भी युवक का एक पैर नहीं मिल सका। सिलिंडर फटने से छत में सुराख हो गया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !