Lakhimpur Kheri : भीखमपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। कस्ता-मितौली मार्ग कार की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत हो गई, जिससे दोनों परिवारों में मातम छा गया।
मितौली थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर निवासी बबलू (30) मंगलवार देर शाम अपने खेत से साले ललउआ निवासी रामकुमार (45) के साथ बाइक से बिना हेलमेट लगाए वापस घर जा रहा था। इसी बीच कस्ता की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ मितौली अनिल कुमार सैनी ने गंभीर घायल साले, बहनोई को एम्बुलेंस से सीएचसी मितौली भेज दिया। जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू तो उसके साले रामकुमार की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। बबलू के परिवार में पत्नी शांति, दो पुत्र अरुण (10), अनिकेत (3), पुत्री पलक (8) है। वहीं रामकुमार के परिवार में दो पुत्र पंकज (28), विनय (8) पुत्री सीमा (25), निशा (12) हैं।
दोनो के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। दोनों के परिवार की स्थिति दयनीय है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके पर भाग गया, मितौली पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !