लखीमपुर खीरी। खीरी में पहले चरण में एक मई से युवाओं का टीकाकरण नहीं होगा, क्योंकि शासन ने 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण कराने के लिए कुछ ही जिलों का चयन किया है। खीरी के लिए बाद में नई तिथि जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री के एक मई से 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा करने से इस उम्र के लोग बेहद खुश थे। युवाओं का कहना था कि इसका एलान काफी पहले हो जाना चाहिए था। मगर, देर से ही सही। टीकाकरण होने से कोरोना को हराना आसान हो जाएगा। इसको लेकर युवा कोविन एवं अरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराने लगे थे। पहले दिन टीकाकरण को लेकर उत्सुक युवा पंजीकरण को लेकर जोर आजमाइश कर रहे थे। मगर, सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण न होने से युवा मायूस थे। इस बीच एक मई से जिले में टीकाकरण न होने की खबर मिलने से युवाओं में निराशा है।
युवाओं का कहना है कि जल्द ही उनके जिले के लिए भी तिथि निर्धारित की जाए, जिससे उनका टीकाकरण लगाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
.
टीकाकरण कुछ विशेष जनपदों में होगा। यह युवाओं का कोरोना के प्रति जंग में मनोबल तोड़ने जैसा है। सरकार को चाहिए कि जल्द ही उनका भी टीकाकरण कराए, जिससे कोरोना का हराया जा सके।
-मुस्कान गुप्ता ओयल
.
एक मई से युवाओं का टीकाकरण शुरू होने की खबर से राहत मिली थी कि वैक्सीन लगने से सुरक्षा मिलने के साथ कोरोना को हराना आसान हो जाएगा। मगर, जिले में फिलहाल टीकाकरण न होने से थोड़ी निराशा है।
-अमन सिंह, ओयल
.
एक मई से 18 से लेकर 44 साल तक के लेागों के कोरोना वैक्सीन लगनी थी। मगर, टीकाकरण के लिए कुछ विशेष जिले ही चयनित किए गए हैं। इसलिए एक मई से जिले में टीकाकरण नहीं शुरू होगा। 45 से अधिक लेागों का सभी सीएचसी एवं जिला व महिला अस्पताल में टीकाकरण जारी रहेगा।
-डॉ. बलबीर सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
Lakhimpur Kheri :खीरी में आज से युवाओं का नहीं लगेगी कोविड वैक्सीन
April 30, 2021