Lakhimpur Kheri :पुलिस सुरक्षा में कराया एक मई से जाएगा वैक्सीनेशन

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कोविड के बढ़ते प्रसार एवं संक्रमण की रोकथाम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस करें। पूरे मनोबल व बेहतर प्रबंधन के साथ टीम भावना से काम करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलबीर सिंह को निर्देश दिए कि एक मई से 18 वर्ष आयु से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन होना है, जिसमें भीड़ आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने वैक्सीनेशन प्रभारी को निर्देश दिए कि एएसपी अरुण कुमार सिंह से समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन स्थलों पर पुलिस बल की मौजूदगी में बेहतर व्यवस्था के साथ वैक्सीनेशन करवाया जाए।
कांटेक्ट ट्रेसिंग और उसकी फीडिंग की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि फीडिंग को अपडेट रखा जाए। बीएसए से बैकलॉग फीडिंग की स्थिति जानी और कहा कि फीडिंग में मैन पावर की समस्या होने पर डीपीआरओ से समन्वय स्थापित करे। डीएम ने एसीएमओ डॉ रविंद्र शर्मा से सैंपलिग की स्थिति जानी और कहा कि सैंपलिग के दौरान सतर्कता व सावधानी बरती जाए। जिन क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार तेजी से फैल रहा, वहां मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से सेंपलिंग कराई जाए। बैठक में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारी/ एसीएमओ डॉ. बीसी पंत से फैसिलिटी अलॉटमेंट, मेडिकल किट डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रेसिंग व होम आइसोलेशन की निगरानी कर रही टीमों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत से जिला चिकित्सालय, कोविड चिकित्सालय समेत रिजर्व स्टॉक में मौजूद ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति की चैन को मेंटेन रखा जाए। साथ ही दवा व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर बाजारों में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ अश्विनि, डॉ बीसी पंत, डॉ संतोष चक, डॉ रविंद्र शर्मा, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह मौजूद रहे। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !