मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेल प्रशासन ने मैलानी से लखनऊ के बीच चलने वाली एकमात्र जोड़ी मैलानी-लखनऊ-मैैलानी पैसेंजर ट्रेनों का समय बदल दिया है। बृहस्पतिवार से दोनों ट्रेनें बदले हुए समय के मुताबिक चलेंगी।
रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रेन नंबर 05087 मैलानी-लखनऊ अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी मैलानी से सुबह साढ़े छह बजे प्रस्थान कर लखनऊ 11:55 बजे पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन 6:05 बजे मैलानी से छूटती थी। मगर आज से यह ट्रेन 25 मिनट देर से छूटा करेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05088 लखनऊ-मैलानी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी लखनऊ से 12:50 बजे छूटकर शाम 18:30 बजे मैलानी पहुंचेगी। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से इन ट्रेनों का समय बदला गया है।
-
समय सारिणी मैलानी-लखनऊ पैसेंजर प्रस्थान का समय
मैलानी 06:30
बांकेगंज 06:53
गोला 07:09
लखीमपुर 08:05
हरगांव 08:37
सीतापुर 09:25
सिधौली 10:09
अटरिया 10:25
लखनऊ सिटी 11:25
ऐशबाग 11:33
लखनऊ जं 11:55
लखनऊ-मैलानी पैसेंजर समय सारिणी प्रस्थान का समय
लखनऊ जं 12:50
ऐशबाग 13:03
लखनऊ सिटी 13:12
सिधौली 14:19
सीतापुर 15:15
हरगांव 16:01
लखीमपुर 16:42
गोला 17:32
बांकेगंज 17:50
मैलानी 18:30
Lakhimpur Kheri : आज से नए समय से चलेंगी दोनों ट्रेनें
April 28, 2021