Lakhimpur Kheri :खजुरिया के अतिसंवेदनशील बूथ पर विवाद

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। गांव खजुरिया में विवाद के बाद पहुंचे डीएम एसपी की मौजूदगी में वोट डाले गए। दोनों अफसरों ने वापस गए लोगों को बुलवाकर वोट डलवाए।


गांव खजुरिया मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है। जहां, एक साल पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मालूक जेल में है। उसके परिवार के लोग वोट डालने जा रहे थे। पीड़ित इलियास के घर वालों ने आपत्ति जताई, जिससे वहां कहासुनी हो गई। जिस पर मालूक पक्ष के लोग वहां से चले गए और पुलिस से शिकायत की।


जिस पर, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी विजय ढुल, एसडीएम स्वाति शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाते हुए दूसरे पक्ष को बुलवाकर वोट डलवाए। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के परिवार के लोग वोट डालने आ रहे थे, तभी कहासुनी हुई थी। पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !