चपरतला (लखीमपुर खीरी)। भाजपा नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। उन पर पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत लिधियाई के पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगा है। यहां से प्रधान पद के प्रत्याशी गौरव शुक्ला ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।
आरोप है कि मैगलगंज थाना क्षेत्र के लिधियाई में दोपहर के वक्त पूर्व सांसद पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए और प्रधान प्रत्याशी और उनके एजेंट को कमरे से बाहर कर दिया। इसको लेकर प्रधान प्रत्याशी पूर्व सांसद से भिड़ गया और वीडियो बनाते हुए बाहर निकलने के लिए कहा, जिस पर पूर्व सांसद और प्रत्याशी में काफी बहस हुई। पोलिंग बूथ पर मौजूद एजेंटों ने भी विरोध किया। ज्यादा शोर-शराबा सुनकर सांसद कुछ देर के बाद बाहर निकल गए। प्रत्याशी का आरोप है कि सांसद गड़बड़ी कराने की नीयत से लिधियाई पोलिंग बूथ के अंदर घुसे थे, अन्यथा इनका यहां आने का कोई मतलब नहीं था।
प्रधान पद के प्रत्याशी गौरव शुक्ला ने आरोप लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी करने की नीयत से पूर्व सांसद पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए और हमे एजेंटों समेत बाहर निकाल दिया। इसको लेकर प्रत्याशी ने विरोध किया और उनका वीडियो बनाना चालू किया तो कुछ देर रुकने के बाद सांसद बाहर निकल गए। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद पूर्व सांसद और प्रधान प्रत्याशी के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसमें पूर्व सांसद ने प्रत्याशी पर सपा का साथ देने और गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। इस बीच प्रत्याशी ने खुद को जनसंघ से जुड़ा बताया, तो पूर्व सांसद ने कहा कि जनसंघ से जुड़े होकर भी सपा का साथ दे रहे हो, कुछ तो शर्म करो। इसके बाद पूर्व सांसद बैकफुट पर आए और वहां से गाड़ियों का काफिला लेकर निकल गए।
निर्वाचन अधिकारी और वर्तमान सांसद रेखा वर्मा को फोन कर शिकायत दर्ज कराई है। हमें उम्मीद है कि हमारे साथ गड़बड़ी नहीं होगी। - गौरव शुक्ला, प्रधान प्रत्याशी, लिधियाई
प्रधान प्रत्याशी के आरोप निराधार है। लिधियाई पोलिंग बूथ पर सपा के लोगों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की सूचना मिली थी, जिससे वहां पर जानकारी लेने गए थे। बूथ में प्रधान प्रत्याशी और उनके एजेंट मौजूद थे, जिन्हें बाहर कराने के बाद अधिकारियों से बातचीत कर रहा था। - जुगुल किशोर, पूर्व सांसद/भाजपा नेता