लखीमपुर खीरी। शहर के पास बेहजम ब्लॉक में पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में पंचायत चुनाव के दो दावेदारों के समर्थक भिड़ गए। उनमें जमकर ईंट और पत्थर चले। मामले में पुलिस ने आठ के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजद का चालान किया है।
शनिवार देर रात करीब 11:00 बजे पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जाता है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव के पोस्टर लगाए जा रहे थे, जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशियों वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू रस्तोगी और शिव बालक के समर्थकों में विवाद हो गया। एक पोस्टर के ऊपर दूसरे पक्ष का पोस्टर लगाने पर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में जमकर ईंट और पत्थर चले। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बेहजम चौकी इंचार्ज के मुताबिक बेहजम निवासी विमल गुप्ता, ब्रज किशोर, रविन्द्र कुमार, रामू गुप्ता, लव कुश, महेश प्रसाद, रमेश चंद्र और सुनील कुमार के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान भेजा है।
उधर प्रधान पद के प्रत्याशी वीरेंद्र उर्फ वीरू ने भी विपक्षी शिव बालक, महेश, सुनील, राजेश, रोहित, रमेश, अंकित, मनोज, रामू कटियार , संतलाल और पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानमाल की धमकी समेत तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने फायरिंग की भी बात कही है लेकिन कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने इससे इनकार किया है। दो पक्षों में विवाद हुआ था उनके बीच ईंट पत्थर जरूर चले हैं, लेकिन कहीं कोई घायल नहीं हुआ है। वह खुद मौके पर थे।
जाति प्रमाण पत्र को लेकर
खुली बैठक में हुआ हंगामा
बेलापरसुआ-निघासन। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत गुलरिहा पत्थर शाह में जाति प्रमाण पत्र को लेकर हुई खुली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
ग्राम पंचायत गुलरिहा पत्थर शाह के महेंद्र सिंह, आशिक अली, रामकुमार, बालकराम ने बताया कि यहां प्रधान पद की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित है। आरोप है कि निवर्तमान प्रधान जगदीप सिंह सामान्य जाति में आते हैं और ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाकर पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं। तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ने मामले में खुली बैठक का आयोजन किया था, लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंचे। उनसे पहले हल्का लेखपाल पहुंचे। वह लोगों से मामले की जानकारी करने लगे। आरोप है कि तभी निवर्तमान प्रधान, आशिक अली को गालियां देते हुए उनेके पीछे कुर्सी लेकर दौड़े, जिसका वीडियो भी सामने आया है। किसी तरह से वहां मौजूद लोगों और कोतवाली के सिपाहियों ने बीच-बचाव किया। देर शाम पहुंचे तहसीलदार ने जांच की और शिकायतकर्ता से सोमवार को प्रमाण पत्र मांगा।
-
बांकेगंज ब्लॉक में पहुंचीं मतपेटियां
बांकेगंज। बीडीओ एके सिंह ने बताया कि बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की 50 पंचायतों में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 265 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से 586 मतपेटियां ब्लॉक आईं हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। संवाद
-
निघासन: एसडीएम ने किया निरीक्षण
निघासन। एसडीएम ओपी गुप्ता ने ब्लॉक में पर्चा वितरण के लिए लगाए गए काउंटरों की जांच की। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा मेडिकल किट
लखीमपुर खीरी। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन बाद नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव ड्यूटी पर जाने वालों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य महकमा पांच हजार मेडिकल किट तैयार करा रहा है।
इसमें एंटीबॉयोटिक, सर्दी, जुकाम बुखार, आईड्रॉप, कॉटन आदि शामिल हैं। प्रत्येेक टीम को एक किट दी जाएगी, ताकि आपात स्थित में प्राथमिक उपचार मिल सके। संवाद
नामांकन के लिए बनाए गए काउंटर
पलियाकलां। ब्लॉक सभागार में नामांकन को लेकर 11 पटल बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतवार के हिसाब से इन कांउटरों पर प्रत्याशियों का नामांकन किया जाएगा।
नामांकन ब्लॉक सभागार में सात अप्रैल से शुरू होगा। ऐसे में 11 काउंटर बनाए गए हैं जिन पर प्रत्याशियों का नामांकन किया जाएगा। बेहतर व्यवस्था के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इधर, एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार व सीओ राजेश कुमार ने सोमवार को थारू क्षेत्र के कई गांवों में पोलिंग बूथों का जायजा लिया। संवाद