Lakhimpur Kheri :मुड़िया हेमसिंह में दो पक्ष भिड़े, ईंट-पत्थर चले

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव में बाहरी गांव से वोट डालने आए मतदाताओं के विरोध को लेकर पोलिंग बूथ पर ही दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस काफी देर मूक दर्शक बनी रही, दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले, चर्चा है कि तीन फायर भी हुए।


वर्तमान में पड़रिया निवासी साबिर अपने परिवार सहित शाम पांच बजे मुड़िया हेमसिंह ग्राम पंचायत में वोट डालने आए। यहां पर निवर्तमान प्रधान पति रहीफुल अंसारी ने वोट को चैलेंज किया। इसी बात पर बूथ पर दोनो पक्ष में विवाद हुआ, इस बीच प्रधान प्रत्याशी माधुरी देवी के पति नन्हू और उनके समर्थक मुन्नवर बीच बचाव करते हुए आ गए। पुरानी अदावत के चलते नन्हू और रहीफल के पक्ष के लोग भिड़ गए। पास में ही नन्हू का घर होने से उसके पक्ष में लोग बढ़ने लगे, दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले, चर्चा है कि इस बीच भीड़ में से किसी ने फायर भी किए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद फोर्स ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने दोनो पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !