Lakhimpur Kheri : प्रधान पद की दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, चार जख्मी

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मितौली (लखीमपुर खीरी)। फर्जी मतदान को लेकर मितौली के खंजननगर बूथ पर प्रधान पद की दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।


प्राथमिक स्कूल खंजननगर बूथ पर एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए प्रधान पद की प्रत्याशी विद्या देवी पाल और राजमुनी के समर्थक आपस में भिड़ गए। बता दें कि निवर्तमान प्रधान के पुत्र अवधेश कुमार ने इस बार सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर राजमुनी पत्नी रामप्रीत को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व प्रधान रामसागर पाल ने पत्नी विद्या देवी पाल को मैदान में उतारा है। लोगों का कहना है कि अवधेश के भतीजे सुधीर और विद्या देवी के समर्थक नरेंद्र पाल के बीच बूथ पर झड़प हुई, जिससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ हटाने की कोशिश कर रहे दरोगा से भी लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में विद्या देवी पक्ष के नरेंद्र पाल का सिर फट गया, वहीं नरेश पाल को भी चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष की शिवानी और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हुआ है। सूचना पर एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह, एसओ अनिल सैनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचें और लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

मतदान केे दौरान बवाल करने पर अवधेश, सुधीर, श्रीकेशन, राम सागर पाल को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - संदीप सिंह, सीओ मितौली
मतदान केंद्र के अंदर कोई बवाल नहीं हुआ है, आपसी खुन्नस में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - दिग्विजय सिंह, एसडीएम मितौली

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !