महेवागंज। प्रेम प्रसंग के चलते किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के घर वालों ने किशोरी के घर वालों पर मारपीट कर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एहतियातन गांव में पुलिस कर्मी तैनात है। मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर का हम उम्र पड़ोसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात लड़की के घर वालो ने प्रेमी युगल को मिलते देख लिया। आरोप है कि दोनों की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। सोमवार सुबह दोनो परिवारों के बीच फिर कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना है कि सुबह किशोर ने कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। आनन फानन में किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले कर गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के बजाय परिजन उसे शहर के एक नामचीन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आये, जिससे वहां कोहराम मच गया। दोपहर अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच दोनों परिवारों में फिर कहासुनी हो गई और हंगामा होने लगा। मामला बढ़ता देख लड़के पक्ष ने पुलिस को खबर कर दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन ने लड़की के घर वालो पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में किशोर के जहर खाने का मामला है। मृतक के घर वालो ने जहर देकर मारने की बात कही है। अभी कोई तहरीर नही मिली। शव के पोस्टमार्टम बाद स्थिति साफ होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमी युगल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पसगवां। कोतवाली पुलिस ने एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पंद्रह वर्षीय पुत्री को गांव का अंकुर गुप्ता दो अप्रैल को दिन में बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने अपहृत किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। हल्का प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभियुक्त को मंगलवार को न्यायालय भेजा जाएगा।