समय: 12 बजे
कोरोना कर्फ्यू के दौरान संकटा देवी रोड पर लोग बेवजह घूमते दिखाई दिए। जबकि कोरोना की संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए शासन ने दो दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया है।
.
सीन- दो
स्थान- कोतवाली रोड
समय: सुबह 10 बजे
सुबह के समय कोतवाली रोड से लेकर अन्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे शहर की अधिकतर सड़कें सुनसान रहीं। मगर, समय बढ़ने के साथ सड़कों पर शहरवासियों की चहलकदमी बढ़ी। डीएम एवं एसपी के निकलने के दौरान सड़कों पर सन्नाटा रहा।
.
कोरोना को हराने के लिए रहें घर पर
कोरोना ने इस बार काफी तेजी पकड़ रखी है। इस पर काबू पाने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। सरकार ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कर्फ्यू लगाया है। घर पर रहकर इसका पालन किया। सभी लोग कोरोना से जंग लड़ने के लिए शासन के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करें।
-उमाकांत मिश्रा, राजाजीपुरम
.
कर्फ्यू से टूटेगी कोरोना की चेन
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शासन ने हम सब की सुरक्षा के लिए कर्फ्यू लगाया है, जिसका हम सभी को ईमानदारी से पालन करना है। कर्फ्यू के दौरान घर पर रहने से कोरोना की चेन टूटेगी। हमारी एकजुटता से एक बार कोरोना हारेगा।
विनोद कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा
-
गोला में हर तरफ सन्नाटा
गोला गोकर्णनाथ। बढ़ते कोरोना संक्रमण के खौफ के माहौल में जहां सुबह बाजार खुलने के साथ देर रात तक गुलजार रहते थे, शनिवार को वहां सन्नाटा पसरा रहा। बाजार, मेला मैदान, तीर्थ मार्केट में दुकानों के बंद शटर, सूनी गलियां, मंदिर के खामोश घंटे लोगों की कोरोना के खिलाफ गवाही की तस्दीक कर रहे थे। हर किसी की जुबान पर बस यही शब्द थे कि कब कोरोना से मुक्ति मिले और एक बार फिर से अमन चैन खुशहाली बहाल हो।
ममरी। शनिवार को फल, मेडिकल स्टोर, किराना दुकानों को छोड़कर कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, झाऊपुर, घरथनिया, अहमदनगर, रोशननगर आदि स्थानों की मार्केट बंद रहे। ऑटो, ई-रिक्शा मैजिक आदि निजी वाहन नहीं चलने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
-
पलिया: सड़कों पर सन्नाटा सब्जी मंडी में नियमों की उड़ीं धज्जियां
पलियाकलां। सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं, बाजार का दिन होने के कारण सुबह से ही मंडी समिति के परिसर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। बाहर से सब्जी आई, जिसे खरीदने के लिए फुटकर दुकानदारों की भीड़ रही। वहीं मंडी समिति के बाहर भी चाय व होटलों पर भीड़भाड़ देखी गई। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई नहीं दिया। वहीं, मेडिकल, डॉक्टर, फल व सब्जी की दुकानें खुली रहीं। मोहल्ला अहिरान बाजार में दुकानें न लगाने की चेतावनी के बाद शनिवार को रामलीला मेला मैदान में सब्जी की दुकानें लगाईं गईं। जिसमें हालांकि भीड़भाड़ रही लेकिन दूर-दूर दुकानें लगने से सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दी। संवाद
-
मोहम्मदी में भी सड़कों पर रहा सन्नाटा
मोहम्मदी। यहां कर्फ्यू का पालन शत प्रतिशत किया गया। सड़कों पर पूरा दिन सन्नाटा छाया रहा। चाय, फल आदि की दुकानें बंद रहीं। नगर में करोना गाइडलाइन का नागरिकों ने पालन किया। सुबह से ही लोग घरों के अंदर रहे और कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया। पुलिस ने भी सभी मार्गों पर सख्ती दिखाई। संवाद
----
मितौली में भी घरों पर ही रहे लोग, ओयल में सड़कों पर दिखी भीड़
मितौली। कर्फ्यू का बाजार में व्यापक असर दिखा। सभी दुकानें व सरकारी आफिस बंद रहे। ब्लॉक, तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। बैंकों व अन्य सरकारी आफिसों में ताला लटका मिला। डाकघर जरूर खुला रहा लेकिन यहां भी लोग दिखाई नहीं दिए। मेन रोड, अस्पताल रोड, बस स्टैंड, बडागांव तिराहा सहित गलियों में भी पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। फल, सब्जी व दवा आदि की इक्का दुक्का दुकानें ही जहां तहां खुली देखी गईं। ओयल में आम दिनों की तरह सड़कों पर आवाजाही रही। संवाद

2021©Lmp News
Biuro Report Lmp News