लखीमपुर खीरी। संक्रमितों के साथ सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है तो ऑक्सीजन पर छाए संकट के काले बादल भी अब धीरे-धीरे छंटने लगे हैं। डीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों के लिए जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन करीब 100 मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिसमें से 70 मरीज सांस लेने की समस्या से पीड़ित हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जिला, कोविड अस्पताल और निजी शिखर अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। यही नहीं जिला अस्पताल प्रशासन ने हर वार्ड में एक जंबो एवं एक छोटा सिलिंडर इमरजेंसी के लिए अतिरिक्त रखवा दिए हैं।
.
कोविड में 20 तो जिला अस्पताल में 15 सिलिंडर मौजूद
कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम को 45 सिलिंडर मिले थे। वार्ड में जो सिलिंडर खाली हो गए थे उन्हें भरवाकर करीब 20 सिलिंडर इमरजेंसी के लिए रखे हैं। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि 20 सिलिंडर खाली हुए थे, जिन्हें भरवाने के लिए भेजा है। इमरजेंसी के लिए हर वार्ड में एक जंबो और एक छोटा सिलिंडर रखवा दिया है।
.
मोहम्मदी में भर्ती हुए सांस के पांच मरीज
मोहम्मदी। सीएचसी में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। शनिवार को सांस पीड़ित पांच मरीज भर्ती हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जितने संसाधन हैं उतने में ही मरीजों की सेवा की जा रही है। शुक्रवार रात से शनिवार की दोपहर तक सांस लेने की दिक्कत होने के कारण पांच मरीज भर्ती हुए, जिन्हें ऑक्सीजन देकर ठीक किया गया।
.
ऑक्सीजन सिलिंडर
शुक्रवार रात भरकर आए- 60
शनिवार को भरने भेजे गए जंबो सिलिंडर-30
.
कोविड अस्पताल जगसड़
कुल बेड- 250
भर्ती मरीज-54
आईसीयू वार्ड में- 35
.
शिखर हॉस्पिटल
कुल बेड-45
भर्ती मरीज- 10
.
मोबाइल नंबर
जिलाधिकारी-9454417558
सीएमओ-9454455212
सीएमएस जिला अस्पताल-8005192787
कोविड कंट्रोल रूम-7269039587,7269039532,7269039540