लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने मंगलवार को मंडी समिति राजापुर में गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य मिली। उन्होंने अभिलेख देखे और गेहूं खरीदने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बोरे, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जांच की। सीडीओ ने बिचौलियों और दलालों से खरीद करने पर केंद्र प्रभारियों को कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
मंडी समिति राजापुर में सबसे पहले विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर निरीक्षण किया, जहां पर अब तक खरीद शून्य मिली। किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पीसीयू और यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर भी खरीद शुरू नहीं हुई है। लिहाजा सीडीओ ने केंद्र प्रभारियों से खरीद शुरू न करने का कारण पूछा। इस दौरान केंद्र पर आए किसान से भी सीडीओ ने पूछताछ की।
इसके बाद सीडीओ ने आढ़तियों के फड़ पर लगे गेहूं के ढेरों का जायजा लिया। इस दौरान गेहूं की नीलामी प्रक्रिया भी देखी तो उनके सामने एक आढ़तिए ने 1700 से बोली शुरू की, जो 1724 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची। इस दौरान एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह भी मौजूद रहे।

छह क्रय केंद्रों पर 21 किसानों से खरीदा गेहूं
लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद के लिए जिले भर में एक अप्रैल 2021 से 140 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं, जिनमें से छह क्रय केंद्रों पर ही 21 किसानों से 1528 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। शेष 134 क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि विपणन शाखा और यूपीएसएस के छह क्रय केंद्रों पर ही खरीद प्रारंभ हुई है, जबकि पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई, एसएफसी आदि के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत नहीं हुई है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि अभी गेहूं की कटाई शुरू हुई है, जिससे ज्यादातर क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं हो रही है। हालांकि इस दौरान किसान केंद्रों पर आकर गेहूं बेचने के संबंध में जानकारी ले रहे हैं और दो-चार दिनों में गेहूं लेकर आने की बात कही जा रही है।
गेहूं खरीद में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए लखनऊ में खुला कंट्रोल रूम
लखीमपुर खीरी।
गेहूं खरीद में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए लखनऊ में खुला कंट्रोल रूम
लखीमपुर खीरी।
गेहूं खरीद में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए लखनऊ में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पीसीयू और आरएफसी के मुख्यालयों में बनाए गए कंट्रोल रूम में कोई भी किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि पीसीयू मुख्यालय लखनऊ मेें कंट्रोल रूम के नंबर 0522-4004577 पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम में कर्मचारी योगेश कुमार, अर्पित पांडेय, अमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,
जिसका नंबर 0522-2786040 है। इसमें कनिष्ठ सहायक अंबिका सिंह और अनुज मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सूचनाएं दर्ज करेंगे। इसके अलावा डीएम खीरी के पर्यवेक्षण में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05872-252715 व 05872-252879 है।