Lakhimpur Kheri : कोरोना संक्रमण: नहीं सुधरे तो लॉकडाउन के दिन दूर नहीं

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। कोरोना ने एक बार फिर से अपना व्यापक असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हालात फिर से बेकाबू होने की स्थिति में हैं। कई राज्यों को रात में कर्फ्यू तक लगाना पड़ गया है। उधर, संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को लेकर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को भी नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने की नसीहत दी है। बावजूद इसके लोग बचाव को लेकर अब भी जागरूक नहीं हैं।

पिछली बार की अपेक्षा इस बार संक्रमण कई गुना तेजी से फैल रहा है। दूसरे प्रदेशों के साथ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में फिर से हालात बेकाबू हो रहे हैं। यदि ऐसे ही लोग लापरवाही बरतते हुए हालात बिगाड़ने पर उतारू रहे तो फिर से लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। इसलिए सावधानी बरतें और घर पर ही रहें।


7 एलकेएच 4
नामांकन जुलूस में कोविड प्रोटोकाल की उड़ीं धज्जियां
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से बचने के लिए सभी को दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन करने की अपील की है। मगर, बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपाइयों में न तो अपील का असर दिखा और न ही धारा-144 का डर। ऐसे में कोरोना संक्रमण का रुकना तो संभव नहीं।

सदर ब्लॉक में भी सामाजिक दूरी की अनदेखी
कुछ ऐसा ही हाल सदर ब्लॉक में प्रधान पद के नामांकन के दौरान देखने को मिला। प्रधान बनने की ललक में उम्मीदवार और उनके समर्थक कोरोना का खौफ भूल गए। नामांकन जमा करने के लिए एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते दिखे। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के उपायों की इस तरह अनदेखी प्रत्याशियों और उनके घरवालों के लिए मुसीबत बन सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !