Lakhimpur Kheri : पंचायत चुनाव में भाजपा ने सभी को प्रतिनिधित्व दिया

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के सभी उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया। इससे पहले पुराने पार्टी कार्यालय पहुंचे सभी प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने युवा, महिलाओं सहित समस्त जातियों को प्रतिनिधित्व देकर अपनी प्रतिबद्धता व सभी की भागीदारी सुनिश्चित की है। इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में झंडा बुलंद करेगी।

जिला प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि सभी का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तरह इस बार पंचायत चुनाव में भी पार्टी परचम लहराएगी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं विधायकों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला पंचायत संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन के शशांक वर्मा, श्रीनगर की मंजू त्यागी, पलिया के रोमी साहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी शशिबाला भारती, विजय शुक्ला रिंकू, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, अभिषेक सिंह सोमू आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !