Lakhimpur Kheri : चार दिन में कोरोना से तीन मौतें, 33 नए संक्रमित

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। कोरोना की दूसरी लहर में पिछले चार दिन में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इन तीनों को इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ एवं बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है। वहीं बुधवार को जिले में 33 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे संक्रमित शहर में मिले हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में में 136 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं, जबकि अन्य लैब की रिपोर्ट में आठ एवं एंटीजन टेस्ट में 25 संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में बुधवार को 33 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि बुधवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसमें एक 52 वर्षीय संक्रमित का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ और दूसरे 67 वर्षीय संक्रमित का इलाज एसआरएमएस अस्पताल बरेली में हो रहा था। दोनों की इलाज के दोरान मौत हो गई।


यहां मिले संक्रमित
शहर में 23 संक्रमित मिले हैं, जिसमें मोहल्ला काशीनगर में दो, गढ़ी रोड पर एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, सिविल लाइंस में चार, बहादुर नगर में एक, कीरत नगर में एक, राजाजीपुरम में एक, मिश्राना में तीन, द्वारिका पुरी में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, बरखेरवा में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में दो एवं गांव सदनापुर में एक, मूलमूलया में एक, ओदरहना में एक, कोरैयापुर में एक। गोला नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में एक और गांव बसलीपुर में एक। तहसील मितौली के गांव फतेपुर में एक, दतेली कला में एक, खहरी में एक और धनपुर में दो। उधर, तहसील मोहम्मदी के गांव महदूदा में एक संक्रमित मिला।
कुल केस-7866
स्वस्थ हुए- 7611
एक्टिव केस-153
कोरोना से मौत- 102
जांच के लिए गए सैंपल- 2098

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !