Lakhimpur Kheri : मौत के बाद बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

पलियाकलां। एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों में खलबली मच गई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय वृद्ध का बरेली में इलाज चल रहा था। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत गई थी। मंगलवार को परिजन शव को लेकर पलिया आ गए और दोपहर बाद शारदा नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। शव यात्रा में मोहल्ले के काफी लोग शामिल हुए थे। 

उधर देर शाम अस्पताल से मृतक की मिली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में खलबली मची हुई है। बुजुर्ग की अस्पताल में कोरोना जांच कराई गई थी, लेकिन मौत से पहले रिपोर्ट नहीं आई थी। मामले में सीएचसी प्रशासन ने सभी को होम क्वारंटीन होने के निर्देश दिए हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !