Lakhimpur Kheri : किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
ईसानगर। थाना क्षेत्र के कस्बा खमरिया में ईसानगर रोड स्थित किराने की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। इससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात पर दुकान का शटर तोड़कर साजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

खमरिया निवासी राकेश भार्गव पुत्र प्यारेलाल ईसानगर रोड पर किराने की दुकान करते हैं। राकेश ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान का शटर बंद कर दुकान के पीछे अपने घर में जाकर सो गए थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात लोगों ने शटर का ताला तोड़ कर दुकान में रखे 35 हजार रुपये चोरी कर लिए और दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। 

लेकिन, उनका कहना है कि दुकान में सौर ऊर्जा से वह बल्ब जलाते हैं। ऐसे मेें शॉर्ट सर्किट की भी आशंका नहीं है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर साजिशन दुकान जलाने का आरोप लगाया है।

 घटना की सूचना पर पहुंचे खमरिया पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में राकेश ने तहरीर दी है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !