Lakhimpur Kheri : रहें सावधान, जिले में बढ़ रहा संक्रमण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। जिले में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। ऐसे में दिन पर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिन में जिले में 105 संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 42 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, डीआईओएस कार्यालय में एक कर्मचारी संक्रमित मिलने पर ताला पड़ गया है।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 154 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें आठ पॉजिटिव और 146 निगेटिव रहे। वहीं अन्य लैब की रिपोर्ट में 11 एवं एंटीजन जांच में 23 संक्रमित मिले। इससे बृहस्पतिवार को जिले में कुल 42 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या सदर तहसील में है।

 उन्होंने बताया कि पलिया तहसील के गांव पोखनापुर में एक, टीचर्स कॉलोनी में दो पॉजिटिव मिले, जबकि लखीमपुर शहर के मोहल्ला कपूरथला में एक, पंजाबी कॉलोनी में चार, राजाजीपुरम में तीन, राजगढ़ में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में दो, काशीनगर में एक, रामनगर में दो, कीरत नगर में एक, बहादुर नगर में दो, स्वरूप नगर में चार जबकि गांव श्रीनगर में दो, मंगली पुरवा में एक, छाउछ में एक और उदयपुर महेवा में एक। उधर, तहसील मितौली के कलुआ मोती में एक। तहसील निघासन के शीतलापुर में एक और पलिया बस अड्डा के निकट एक संक्रमित मिला। तहसील गोला के गांव जगन्नाथपुर में एक, बांकेगंज में एक पॉजिटिव मिला।

डीएम, एसपी ने देखा कोविड अस्पताल
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एसपी विजय ढुल के साथ बृहस्पतिवार को जगसड़ स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को भर्ती करने एवं खाने पीने के इंतजाम देखे। साथ ही सीएमओ को जांच प्रक्रिया और तेज करने के निर्देश दिए।

जिले में कुल केस- 7910
स्वस्थ हुए- 7613
एक्टिव केस- 195 कोरोना से मौत- 102
............
बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपल- 2087 चार दिन में मिले 105 संक्रमित
पांच अप्रैल- 12
छह अप्रैल-18
सात अप्रैल-33
आठ अप्रैल-42

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !