Lakhimpur Kheri : तीन निवर्तमान प्रधान नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
मितौली। ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों पर सरकारी बकाया होने के कारण चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई गई है। सरकारी धनराशि जमा किए बिना ये प्रधान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। बकाएदार प्रधानों की सूची डीपीआरओ ने ब्लॉक मुख्यालय पर भेज दी है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के नोड्यूज को समाप्त कर दिया है। जिन प्रधानों पर सरकारी पैसा बकाया है केवल उन्हीं को नोड्यूज की जरूरत होगी। इसमें मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत जम्हौरा, दतेली कलां शामिल हैं।



विकास कार्यों में अनियमितताओं के कारण दतेली एवं जम्हौरा के प्रधान पर जिला प्रशासन की ओर से रिकवरी नोटिस जारी की गई थी। उधर, सेमरावां ग्राम पंचायत के प्रधान पर भी मनरेगा की करीब छह हजार रिकवरी है। बताते हैं कि तालाब खुदाई में मिली खामियों के कारण सेमरावां प्रधान से रिकवरी के आदेश हुए थे। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बकाएदार प्रधानों की सूची ब्लॉक मुख्यालय पर भेजी है। नोड्यूज के बिना यह प्रधान नामांकन नहीं करा सकेंगे। इससे बकाएदार प्रधानों में हड़कंप मचा है।
बकाएदार पांच पूर्व प्रधानों की सूची चस्पा कराई
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव को लेकर जारी होने वाले नोड्यूज की कवायद के बीच डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने ग्राम पंचायत के बकाएदार पांच पूर्व प्रधानों की सूची ब्लॉकों में चस्पा कराई है। इन पर लाखों रुपये बकाया है। इसलिए इन पूर्व प्रधानों को नोड्यूज जारी नहीं होगा।
डीपीआरओ ने बताया कि बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत अछनिया के पूर्व प्रधान अय्यूब खां से 2,11,229.50 रुपये की वसूली होनी है। नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ागांव की पूर्व प्रधान अनुज माधुरी से 2,75,000 रुपये, मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दतेली कलां के पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह से 2,11,881.50 रुपये, ग्राम पंचायत जम्हौरा की पूर्व प्रधान उर्मिला देवी से 91,068 रुपये और ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खमरिया पंडित की पूर्व प्रधान सुमन यादव से 25,590 रुपये की वसूली होनी है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !