Lakhimpur Kheri :ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दंपती की मौत
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव मोहम्मदी सराय में ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार दंपती की मौत हो गई।
मंगलवार को शाम छह बजे के करीब मोहम्मदी सराय निवासी 50 वर्षीय बाबूराम अपनी पत्नी 47 वर्षीय सावित्री देवी के साथ भोगीपुर पाठक निवासी साढ़ू जयराम के लड़के की शादी से वापस साइकिल से घर आ रहे थे। तभी जनपद शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव मुकुरमपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मृतक दंपती अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !