कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा के श्मशान घाट में एक युवक का शव पड़ा मिला है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश नहीं जताई है। शव के पास मादक पदार्थ और कीटनाशक की बोतल मिली है।
मैैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी किशोरीलाल का 22 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार ग्राम कुकरा में अपनी ननिहाल में टीकाराम के घर रहता था। सोमवार सुबह कुकरा-बांकेगंज मार्ग से आधा किमी पूरब की दिशा में श्मशान घाट पर अरुण का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को एवं परिजन को मिली। शव के पास मादक पदार्थ, कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। मां सुनीता देवी ने अविवाहित पुत्र की किसी से रंजिश से इनकार किया है। मैलानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
-दिनेश कुमार, चौकी इंचार्ज कुकरा