बुधवार की रात कर दी गई थी दंपती की हत्या, एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा
मोहम्मदी। मोहल्ला इस्लामाबाद में बुधवार की रात दंपती की गोली मारकर हत्या करने के मामले के एक दिन बाद भी अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। डबल मर्डर की सूचना पर मचे हड़कंप के बाद एसपी विजय ढुल ने मय फोर्स बुधवार की आधी रात में घटनास्थल का दौरा किया था। एक दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात रामकृष्ण कुशवाहा घर आए मेहमान को बाहर छोड़ने गया था, जिस पर वह घर के बाहर ही खड़ा था। बताया गया कि इस बीच पड़ोसी इंद्रपाल ने वहां पहुंचकर बिना कुछ कहे उस पर तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी गुड्डी देवी बाहर निकलकर चीखी तो इंद्रपाल ने उसे भी गोली मार दी, जिससे दोनों घर के बाहर सड़क पर गिर गए, जबकि इंद्रपाल भाग गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी और उन्हें सीएचसी लेकर गए। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और मृतक दंपती के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी मोहम्मदी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी गुड्डी देवी का पड़ोसी इंद्रपाल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। रामकृष्ण ठेलिया जलाकर मजदूरी करता था। रामकृष्ण की गैरमौजूदगी में उसके घर पर इंद्रपाल का आना जाना था। मामला खुलने पर दोनों में विवाद भी हुआ था। मोहल्ले के लोग बताते है कि एक साल पहले भी रामकृष्ण और इंद्रपाल का इसी मामले को लेकर विवाद हुआ था तब मोहल्ले के लोगों ने पंचायत कर समझौता करा दिया था। घटना के चार दिन पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए ने टीम बनाकर निगोही, पुवायां, मैगलगंज, सरैया विलियम में दबिश देकर उसके रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच की टीम खोजी कुत्ते के साथ पहुंची और मृतक के घर से लेकर आरोपी के घर तक निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट फिंगरप्रिंट विशेषक सुमित कुमार पांडे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच की। दोनों टीमों ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई है।