Lakhimpur Kheri : निजी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। हालांकि, आग का पता चलते ही यात्री बाहर निकल आए, जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

कोविड-19 का महानगरों में संक्रमण बढ़ने के बाद वहां से कारी संख्या में प्रवासी व नेपाल के नागरिक नेपाल लौट रहे हैं, जिन्हें पलिया बस यूनियन की एक निजी बस दोपहर 12 बजे के करीब पलिया से गौरीफंटा लेकर जा रही थी। इस दौरान पलिया-दुधवा रोड पर बंशीनगर के पास बस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसपर ड्राइवर ने बस रोक दी। बस रुकते ही सवारियां बाहर आ गईं। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, जिससे सभी यात्री सही सलामत नीचे उतर गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। बाद में बस में सवार यात्री दूसरी बसों से अपने ठिकाने की ओर चले गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !