चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मितौली तहसील के विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर में शुक्रवार की सुबह लाइन ठीक करते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की खंभे पर ही जलकर मौत हो गई।
थाना क्षेत्र मैगलगंज के मुबारकपुर गांव के विद्युत उपकेंद्र में हरिशंकर राठौर (32) पुत्र खेमकरन निवासी मुबारकपुर संविदा पर लाइनमैन था। शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे मुबारकपुर गांव में चक्की के पास एक खंभे पर चढ़कर वह लाइन ठीक कर रहा था। इस बीच उपकेंद्र से बिजली जोड़ दी गई, जिससे वह करंट लगने से जल उठा और खंभे पर ही जलकर मौत हो गई। बाद में उसका शव खंभे से नीचे गिर गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने परिवार को सूचना दी, जिस पर परिवार वालों ने उपकेंद्र में घुसकर बिजली जोड़ने का आरोप लगाते हुए निर्मल नाम के युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर घायल हो गया। परिजन का आरोप था कि जानबूझकर बिजली जोड़ी गई, जिससे हादसा हुआ। घायल युवक को मैगलगंज पुलिस ने सीएचसी मितौली में मेडिकल के लिए भेजा। परिजन इतने नाराज थे कि मौके पर पहुंची मैगलगंज थाने की फोर्स से भी भिड़ गए और धक्का मुक्की की। थाना प्रभारी ने सीओ मितौली को सूचना दी, जिस पर उनके पहुंचने के बाद स्थिति किसी तरह काबू में आ सकी।
ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र पर देर रात तक कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी करते हैं, जिससे यह घटना हुई। मोहम्मदी के अधिशासी अधिकारी अताउल जफर का कहना है कि जांच कराकर जो भी मुआवजा होगा वह दिलाया जाएगा।
इधर, मैगलगंज थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, कार्रवाई की जा रही है। संवाद