अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने शनिवार को स्वयं मौजूद रहकर शहर की प्रमुख सड़कों के साथ बाजार सैनिटाइज कराए। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन का पूरा अमला मौजूद रहा। हीरालाल धर्मशाला चौराहा से सदर चौराहा होते हुए नगर पालिका टीम ने हमदर्द तिराहा से कचहरी रोड एवं दुकानों के शटर सैनिटाइज किए। इसी के साथ मच्छरों पर अंकुश लगाने के लिए फॉगिंग भी हुई। इस दौरान प्रहलाद सिंह, देवाशीष मुखर्जी, अमित सोनी, विक्रांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
.
डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ शनिवार को नगर का भ्रमण कर नगर पालिका के सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ को हर मोहल्ले एवं बाजार को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।
.....
शहर को सैनिटाइज कराने के लिए शनिवार को अभियान शुरू कर दिया गया जो रविवार को भी चलेगा। इसमें बड़ी एवं छोटी गाड़ियों के साथ कर्मचारी लगाए हैं, क्योंकि मोहल्ले एवं बाजार में कुछ गलियां ऐसी हैं जहां छोटे वाहन तक नहीं पहुंच सकते। इसलिए वहां पर सफाई कर्मचारी हाथ वाली मशीन से सैनिटाइज कर रहे हैं।
-आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर
धौरहरा और गोला में हुआ सैनिटाइजेशन
धौरहरा। कोरोना माहमारी की रोकथाम के लिए नगर पंचायत धौरहरा ने पूरे नगर में सैनिटाइजेशन कार्य करवाया। शनिवार को कस्बा धौरहरा के सभी मोहल्लों व तहसील परिसर, ब्लॉक परिसर, नगर पंचायत कार्यालय, कोतवाली परिसर, राजकीय इंटर कॉलेज, मेन मार्केट को नगर पंचायत कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में साफ सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जहां पर कोरोना मरीज निकले हैं, वहां हर रोज सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।
गोला गोकर्णनाथ। शहर को संक्रमण से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद ने सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित ने दी। गली, मोहल्लों, मुक्तिधाम, कोतवाली, सीएचसी, पीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय सहित सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी ने डीएम को पत्र भेजकर तहसील परिसर को सैनिटाइज कराने, वादकारियों को गेट पर ही मास्क देने, तापमान चेक कराने की व्यवस्था कराने, खाद्यपदार्थों की कालाबाजारी पर रोक लगाने, रोडवेज बसों की नियमित साफ सफाई कराने की मांग की गई। संवाद
-
खीरी टाउन में भी चलाया गया अभियान
खीरी टाउन। खीरी टाउन में भी संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सैनिटाइजेशन करने वाली टीमें घर घर तक पहुंच रहीं हैं। पतली गलियों में छोटी स्प्रे मशीनों व मुख्य मार्गों पर टैंकर में लगी बड़ी प्रेशर मशीन से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मैलाथियान चूने व ब्लीचिंग का भी छिड़काव किया गया। संवाद
-
खीरी टाउन में भी चलाया गया अभियान
खीरी टाउन। खीरी टाउन में भी संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सैनिटाइजेशन करने वाली टीमें घर घर तक पहुंच रहीं हैं। पतली गलियों में छोटी स्प्रे मशीनों व मुख्य मार्गों पर टैंकर में लगी बड़ी प्रेशर मशीन से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मैलाथियान चूने व ब्लीचिंग का भी छिड़काव किया गया। संवाद