मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मी शशिप्रभा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभी(गोला) में पर्यवेक्षक हैं। चुनाव में उनकी ड्यूटी तिकुनियां में लगी थी। चुनावी सामग्री जमा करने के बाद वह सोमवार को मध्यरात्रि के बाद ढाई बजे गोला आवास पर पहुंची। बाहर का ताला खुला देख उन्होंने डोरवेल बजाई। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर उन्होंने किरायेदार को फोन किया, तो उसने बताया कि उसकी ड्यूटी कोविड-19 में लखीमपुर लगी है। स्वास्थ्यकर्मी शशिप्रभा शर्मा ने मकान के अंदर घुस कर देखा तो लाइटें जल रहीं थीं और पंखा चल रहा था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन की तो पता चला कि पर्स में रखे 10 हजार रुपये, कान की बाली, सोने की अंगूठी आदि सामान गायब था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और डायल 112 ने मौका मुआयना किया। कोतवाल अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
Lakhimpur Kheri : स्वास्थ्यकर्मी के घर से लाखों की चोरी
April 20, 2021
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के चुनाव में लगे होने का लाभ उठाकर चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

Tags