Lakhimpur Kheri : वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र में लखीमपुर पलिया हाईवे पर नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी जिला अस्पताल में भर्ती है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत - Lakhimpur kheri 

मलूकापुर निवासी 30 वर्षीय निरवैर सिंह अपने दोस्त रामदीनपुरवा निवासी 28 वर्षीय जगदीप सिंह के साथ स्कूटी से शनिवार की रात 11 बजे पड़रिया तुला लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। घटना में निरवैर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदीप सिंह का एक पैर टूट गया और सिर में चोटें आईं। रात में भीरा पीआरबी ने गश्त के दौरान दो लोगों को रोड पर पड़े देखा, तो तलाशी ली। आधार कार्ड के जरिये उनकी पहचान हुई। निरवैर सिंह के परिजन को सूचना देकर पुलिस ने गंभीर घायल जगदीप सिंह को एंबुलेंस से बिजुआ अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निरवैर सिंह के परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए घर ले आए और सुबह नौ बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भीरा एसओ अजय राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर गया था, परिजन के आग्रह पर शव उनको सौंप दिया। दोनों परिवार अत्यंत गरीब हैं। घायल को अस्पताल पहुंचा दिया है, जिसका इलाज चल रहा है।


प्रधान प्रत्याशी के पति की हादसे में मौत

धौरहरा। बीते बृहस्पतिवार को सिसैया के पास अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हुए ईसानगर साधन सहकारी समिति के सचिव ओंकार अवस्थी की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के सिसैया के पास ओंकार अवस्थी निवासी करौंहा को बृहस्पतिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी धौरहरा विकास खंड की ग्राम पंचायत करौंहा से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं हैं। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !