Lakhimpur Kheri : भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ बीजेपी विधायक की मां और भाई ने ठोंकी ताल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव की बिसात पर सत्ताधारी दल में उठापटक शुरू हो गई है। सबसे पहले बगावत के अंकुर इसमें फूटे हैं। मितौली प्रथम एवं चतुर्थ से पार्टी की ओर से निर्धारित प्रत्याशियों के खिलाफ कस्ता से भाजपा विधायक की मां एवं भाई ने नामांकन दाखिल किया है, जो पार्टी में चर्चा में है।

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परचम लहराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंकते हुए जिला पंचायत की 72 सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव में विजयश्री पाने के लिए जिला प्रभारी तैनात किए गए हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी से घोषित प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाकर मेहनत करने की सीख दे रहे हैं। मगर, पार्टी के कद्दावर नेता जुगुल किशोर की पत्नी एवं पुत्र (कस्बा विधायक की मां एवं भाई) ने नामांकन दाखिल कर पार्टी के अनुशासन की ही धज्जियां उड़ा दी हैं।

प्रदेश नेतृत्व की सूची में नहीं है नाम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत के 72 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें मितौली प्रथम से सुरेश चंद्र पुष्कर एवं चतुर्थ से शशि देवी भार्गव को प्रत्याशी घोषित किया गया। नामांकन के दूसरे दिन कस्ता विधायक की मां दमयंती किशोर ने मितौली चतुर्थ और उनके भाई गौरव सिंह ने मितौली प्रथम से आवेदन दाखिल कर दिया। जो जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कस्ता विधायक की मां एवं भाई के नामांकन कराने की जानकारी मिली है। इससे प्रदेश संगठन को अवगत करा दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का विधायक की मां और भाई पालन करेंगे।
- दिनेश तिवारी, जिला प्रभारी भाजपा

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !