Lakhimpur Kheri : राजकीय सम्मान से लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के कफारा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी धरमू कश्यप का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
लोकतंत्र सेनानी धरमू कश्यप पुत्र रामदत्त कश्यप निवासी कफारा का बीमारी के चलते 70 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर पाते ही पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार कफारा गांव के बैकुंठ धाम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जहां, दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को कोतवाली धौरहरा के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल मोहित सिरोही, धर्मेंद्र कुमार, यशपाल ने सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !