Lakhimpur Kheri : जोया खानम कुलाधिपति पदक से सम्मानित

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
प्राचार्य ने शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जोया खानम ने संगीत एवं चित्रकला विषय में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की और इन तीनों वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय की ओर से चुने गए छह सर्वश्रेष्ठ छात्रों में स्थान बनाया है।कानपुर में हुए दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए मिला पुरस्कार
आर्यकन्या डिग्री कॉलेज से की है स्नातक की पढ़ाई
लखीमपुर खीरी। छत्रपति साहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर का 35वां दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी परिसर में हुआ। इसमें आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की छात्रा जोया खानम को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला। राज्यपाल आनंदी बेन ने कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने बताया कि जोया खानम को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। छात्रा का विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना जाना महाविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि नगर और जिले के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इससे प्रेरणा लें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !