Lakhimpur Kheri : महिला की हत्या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया, जिसे रविवार की सुबह लोगों ने देखा। सूचना पाकर सीओ सिटी अरविंद वर्मा और कोतवाल प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

खीरी रोड पर पूर्व सांसद इलियास आजमी के चुनाव कार्यालय के सामने खेत से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे खून बहा था। गले में साड़ी से फंदा लगाए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने के लिए पास में स्थित गणेश प्लाईवुड फैक्ट्री से मजदूरों को बुलाया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। आसपास के ग्रामीण भी महिला की पहचान नहीं कर पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

सीओ सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और गले में साड़ी से फंदा कसे जाने के निशान प्रतीत हो रहे हैं। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद ही उसका पोस्टमार्टम होगा, तभी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !