Lakhimpur Kheri : सचिव और सफाई कर्मचारी कराएंगे गांवों में टीकाकरण

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायतों में लोगों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी सचिव और सफाईकर्मियों को सौंपी गई है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त सचिवों को व्यक्तिगत प्रयास से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैैं।

कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण पांच गुना ज्यादा जानलेवा बताया जा रहा है, जिसका असर अब दिखने लगा है। अब तक (पहले चरण) जनपद में 99 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद दूसरे चरण में संक्रमितों की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है, जिसके लिए पंचायत राज विभाग को भी अहम जिम्मेदारी मिली है।


डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सफाईकर्मियों को प्रतिदिन न्यूनतम 20 व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर संबंधित सचिव के माध्यम से एडीओ पंचायत को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एडीओ पंचायत का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए डीपीआरओ ने प्रतिदिन सूचना ईमेल से भेजने के निर्देश दिए हैं। पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों से भी ग्रामीणों का टीकाकरण कराने में सहयोग लेने के लिए कहा है।
डीपीआरओ ने टीकाकरण स्थलों की सूची एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराई है। ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाते हुए संबंधित सचिव व सफाईकर्मी को ग्राम पंचायत के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

होली के बाद संक्रमितों का बढ़ा ग्राफ
04 अप्रैल 2021 34
03 अप्रैल 2021 14
02 अप्रैल 2021 18
01 अप्रैल 2021 15
31 मार्च 2021 05
30 मार्च 2021 04

कोविड 19 का दूसरे चरण का संक्रमण एवं इसकी मृत्युदर पहले चरण से पांच गुना अधिक है। इससे गांवों में संक्रमण के फैलने की संभावनाएं ज्यादा बनी हुई हैं। इस समय गांवों में पंचायत चुनाव का माहौल है और लोगों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया है। इसलिए ग्रामीणों का अधिक से अधिक टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। सभी सफाईकर्मियों को प्रतिदिन कम से कम 20 व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

- सौम्य शील सिंह, डीपीआरओ

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !