Lakhimpur Kheri : चोरों ने तीन दुकानों के ताले चटकाए

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚

महेवागंज (लखीमपुर)। बेखौफ चोरों ने शहर के मेला मैदान रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक समेत तीन दुकानों के ताले चटका दिए और हजारों का माल बटोर ले गए। वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, पर रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी अनुपम वर्मा ने बताया कि मिश्राना चौकी क्षेत्र में मेला मैदान रोड पर अनुपम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से उनकी दुकान है। शनिवार देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और पंखे व नकदी समेत हजारों का माल समेट कर भाग गए। रविवार अल सुबह टहलने निकले साथियों ने दुकान के बाहर सामान बिखरा देख उन्हें सूचना दी। मौके पर मिश्राना और डायल 112 पुलिस पहुंची व मुआयना किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक की सामान चोरी करते हुए तस्वीर कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने चंद कदम दूर कौशल मेडिकल स्टोर की दुकान भी खंगाली। फत्तेपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कौशल ने बताया कि चोर दवाइयां और एक गुल्लक से एक हजार हजार ले गए। चोरों ने पास ही बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा। दुकानदार कन्हैया वर्मा ने बताया कि दुकान में पैसे नहीं थे। चोरों ने काउंटर खंगाला। सुबह कागजात बिखरे मिले। घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत है। दुकानदारों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है, जिससे चोर बेखौफ हैं।



चोरी की जानकारी मिली है। मौका मुआयना किया गया है। जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी ।
प्रभातेश कुमार, सदर कोतवाल।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !