महंगापुर। दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन की परसपुर रेंज में किन्हीं कारणों से आग लग गई। करीब तीन एकड़ जंगल जलने का अनुमान है।
रविवार को दोपहर बाद दुधवा नेशनल पार्क की बफर जोन में आने वाली परसपुर रेंज के जंगल में आग की तेज लपटें और धुआं देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा राकेश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड उत्तम पांडेय, रमाकांत मिश्रा, हरेंद्र यादव दलबल व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
उधर, एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह के आदेश पर बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान मौके पर रवाना हुआ। उन्होंने और वन विभाग की टीम ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से करीब तीन एकड़ जंगल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों व एसएसबी जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
वन विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
बांकेगंज। गर्मी के मौसम में लगने वाली जंगल में आग से बचाव के लिए वन विभाग ने जंगल से सटे गांवों में जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया है।
रविवार को दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी और भीरा रेंज के वन कर्मियों, रेंजर केपी सिंह, राकेश बाबू वर्मा, फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा ने जंगल से सटे गांवों के लोगों को जंगलों में लगने वाली आग के प्रति जागरूक किया। कर्मियों ने लोगों से कहा कि जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान होता है। जंगल कम होने से धरती का तापमान बढ़ रहा है। साथ ही बारिश कम हो रही है और दैवी आपदाएं बढ़ रही हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने लोगों से अपील की है कि जंगल किनारे जलती बीड़ी सिगरेट न फेंकें। उन्होंने चरवाहों को ताकीद की है कि वे पालतू मवेशियों को चराने के लिए जंगल न ले जाएं। जंगल के अंदर माचिस, बीड़ी, सिगरेट आदि मिलने पर संबधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।