Lucknow News: कोरोना संक्रमण के बीच मोबाइल पर ले सकते हैं चिकित्सकीय सलाह,

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखनऊ. कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी (Corona Pandemic) के बढ़ते प्रकोप के बीच लखनऊ के कई अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है. इसकी वजह से आम मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ (IMA Lucknow) शाखा ने मोबाइल पर चिकित्सीय सलाह और मदद के लिए डॉक्टरों की लिस्ट जारी की है. आम जनता सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हेल्पलाइन सेवा का लाभ ले सकती है.

दरअसल, सामाजिक आवश्यकताओं के तहत कोरोना महामारी में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉक्टरों की लिस्ट जारी की गई है. इस सेवा के माध्यम से आम जनता सामान्य रोगों से सम्बंधित अपनी समस्याओं के निवारण हेतु फ़ोन द्वारा मदद प्राप्त कर सकते हैं.

आम लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुकता और भ्रांतियों को दूर करना भी जरूरी है. लिहाजा किसी भी तरह की जानकारी के लिए डॉक्टरों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इस सेवा के माध्यम से जनता के सवालों के जवाब और मेडिकल सलाह भी दी जाएगी. इस हेल्पलाइन में 11 चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है.

चिकित्सकों के नाम एवं फोन नंबर निम्नवत हैं

1. डॉ आशुतोष शर्मा - 84189309112. डॉ नईम अहमद शेख - 9616633000
3. डॉ. प्रज्ञा खन्ना - 7311148300
4. डॉ शाश्वत विद्याधर - 9532993071
5. डॉ. अंकित कटियार - 8808901755
6. डॉ. अनामिका पाण्डेय - 7234044555
7. डॉ. उत्कर्ष बंसल - 9453450145
8. डॉ. मोहिता भूषण - 9670966888
9. डॉ. यशपाल सिंह - 8601260267
10. डॉ प्रांजल अग्रवाल - 9415023972
11. डॉ. पी.के. गुप्ता - 9415541789
12.डाँ मनोज गोविला 9415023444

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !