कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टला, काग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिया गया फैसला
Author -
person𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
May 10, 2021
share
आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ये फैसला लिया गया कि कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। इस पर बाद में फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले आजकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि जब हम 22 जनवरी को मिले तो हमने तय किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। वेणुगोपाल इसे COVID19 और चुनाव परिणामों पर हमारी चर्चा के बाद पढ़ेंगे।