जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि रोजाना 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सिर्फ 4000 लोगों को वैक्सीनेशन स्लाट दिया गया है। 15 मई तक यह स्लाट फुल हो चुका है। अब इसके बाद वैक्सीन आने पर स्लाट दोबारा खोला जाएगा। इस बार सभी 11 केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन वर्करों, स्वास्थ्यकर्मियोंं, बुजुर्गों व बीमारों को पूर्व की तरह पहली व दूसरी डोज मिलती रहेगी। इस बार वैक्सीनेशन 100 फीसद आनलाइन कर दिया गया है। यानी जो आनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे उन्हें वैक्सीनेशन का मौका फिलहाल नहीं मिल पा रहा।
Lucknow Coronavirus Vaccination: 15 मिनट में 15 मई तक का स्लाट फुल, 4000 लोगों को रोजाना लगेगी वैक्सीन
May 10, 2021
Tags