फ्रांस से भारत के लिए रवाना हो गया है. ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
Terms of Service

नई दिल्लीः

फ्रांस से भारत के लिए तीन और लड़ाकू विमान राफेल का छठा जत्था बुधवार को रवाना हुआ. फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी. ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे.

21 हुई राफेल की संख्या 

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ' राफेल लड़ाकू विमान का अगला जत्था फ्रांस से भारत के लिए आज रवाना हुआ | पायलटों की सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं.' नए जत्थे के तीन राफेल विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के पास इन विमानों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच जाएगी.

हासिमारा वायु सैन्य अड्डे पर होगा ठिकाना

राफेल लड़ाकू विमानों की नयी स्क्वाड्रन का ठिकाना पश्चिम बंगाल में हासिमारा वायु सैन्य अड्डे पर होगा. राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर है. एक स्क्वाड्रन में 18 विमान शामिल होते हैं. भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ सौदा किया था.

पहली खेप में पांच लड़ाकू विमान आए

बता दें कि पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था. इससे करीब चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया गया था. इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !