Lakhimpur Kheri :24 घंटे में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत, 274 नए मरीज मिले

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
लखीमपुर खीरी। 24 घंटे के दौरान पहली बार रिकार्ड 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है। वहीं थोड़ी राहत वाली बात यह रही कि बुधवार को 274 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जो एक पखवाड़े से लगातार बढ़ रहे ग्राफ में गिरावट आने का संकेत दे रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 525 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 130 पॉजिटिव व 395 निगेटिव हैं। वही अन्य लैब व एंटीजन से 144 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
ब्लॉक लखीमपुर में 122 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में 11, ब्लॉक फूलबेहड़ में नौ, ब्लॉक ईसानगर में सात, ब्लॉक धौरहरा में पांच, ब्लॉक निघासन में दो, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 11, ब्लॉक बांकेगंज में नौ, ब्लॉक पसगवां में 27, ब्लॉक मितौली में 10, ब्लॉक कुम्भी में 29, ब्लॉक पलिया में छह, ब्लॉक बिजुआ में 12, ब्लॉक बेहजम में छह, ब्लॉक मोहम्मदी में आठ संक्रमित मिले हैं। एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमितों के मिलने की संख्या पहली बार 25 प्रतिशत से घटकर 8.50 प्रतिशत हुई है। डीएम ने बताया कि बुधवार को 1036 एंटीजन टेस्ट में 86 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 24 से 25 प्रतिशत तक संक्रमित मिल रहे थे।

अब तक मिले कुल केस 19400
अब तक सही हुए मरीज 15530
सक्रिय मरीजों की संख्या 3722
अब तक कोरोना से हुई मृत्यु 148

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !