धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में विजय जलूस निकालने से मना करने पर जुलूस निकला रहे लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी, जिस पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
धौरहरा क्षेत्र के टेगनहा निवासी रहीम पुत्र अकीद खां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी मासूक, सहजू , सलाहू, छोटे, इश्तियाक, जाहिद, मन्नू , सफीक, मोसीम व अनवर पंचायत चुनाव में जीत का जूलूस घर के सामने निकाल रहे थे। जब मना किया तो वह लोग अभद्रता करते हुए लाठियों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने आए वशीम, करीम, अकीद , शरीफ, सरवर, नशीब व सुहेल को भी मारा पीटा। रहीम पुत्र अकीद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही कोतवाली प्रभारी विद्या सागर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनाव की रंजिश को लेकर सोमवार की शाम को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शांति व्यवस्था व कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों के 14 लोगो पर विभिन्न धाराओं में व कोविड महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। धौरहरा पुलिस ने मुनीर, मुसीर उर्फ बबलू, तौफीक रजा, छोटू,सलाहू, सफीक उर्फ रफीक,अनवर,रहीम,रुकसाद,तौकीर, आजाद,मुस्लिम,नसीब,नसीम निवासी टेंगनहा मजरा सिसैया थाना धौरहरा पर चुनाव के बाद शांति व्यवस्था बिगाड़ने व कोविड-19 धारा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी, 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज जेल भेजा जा रहा है।
Lakhimpur Kheri : चुनावी रंजिश में मारपीट, 14 लोगों को भेजा जेल
May 04, 2021