Lakhimpur Kheri : सुरक्षाकर्मी को पीटकर लाकेट और 50 हजार रुपये

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ा सवारान में छह से अधिक बदमाशों ने फ्लोर मिल पर धावा बोलकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर सोने की चेन और 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मूड़ा सवारान के आशीर्वाद फ्लोर मिल के मालिक हासिम सिद्दीकी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे मिल के बाहर महिंद्रा जाइलो गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार सवर्ण सिंह, निर्मल सिंह, सवर्ण सिंह के भतीजे निवासी गोगावां, सोनी सिंह निवासी पल्हनापुर, गुरुप्रीत सिंह, दिलवर सिंह निवासी पिपरिया गंगा, लखवीर सिंह निवासी मुकारिमपुर गाड़ी से उतरे और लूट के इरादे से फ्लोर मिल में घुसकर आफिस में लूटपाट करने लगे।

फ्लोर मिल के सुरक्षाकर्मी नितिन सिंह भदौरिया अकेले थे। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर अधमरा कर दिया। और उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर, दराज में रखे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच मूड़ा सवारान चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार तिवारी को सौंपी गई है। विधिक कार्रवाई कर शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !