लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की सभी 62 बैंक शाखाएं सोमवार को बंद रहेंगी, जिससे कोई ग्राहक लेन-देन का काम नहीं कर सकेगा। डीसीबी बैंक में कुल 314 कर्मचारी हैं, जिसमें से शाखा प्रबंधक से लिपिक संवर्ग के 157 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगाई गई है। इसके अलावा 20 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी/सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिकांश स्टाफ मतगणना में लगा है और कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं। इससे बैंकों को खोले जाने पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए सक्षम प्राधिकारी की सहमति से तीन मई 2021 को बैंक की समस्त 62 शाखाओं को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शाखा बंद रहने के दौरान ग्राहकों द्वारा शाखा प्रबंधक या स्टाफ से दूरभाष पर संपर्क किया जाता है तो ग्राहकों को आईएमपीएस / एमपासबुक के माध्यम से बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने में तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा बैंक के एटीएम पूर्व की भांति कार्यरत रहेंगे, जिससे ग्राहकों को असुविधा नहीं होगी। संवाद
Lakhimpur Kheri : डीसीबी की 62 बैंक शाखाओं में आज लेन-देन रहेगा बंद
May 03, 2021