लखीमपुर खीरी। शनिवार को जनपद में 78 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 923 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 65 पॉजिटिव व 858 नेगेटिव है। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 13 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में नौ, नकहा में 21, मितौली में एक, फूलबेहड़ में नौ, निघासन में एक, पलिया में 10, पसगवां में चार, ईसानगर में पांच, मोहम्मदी में चार, बेहजम में छह, रमियाबेहड़ में दो, कुंभी में चार, बांकेगंज में दो संक्रमित मिले हैं।
फैक्ट
22946 अब तक मिले कुल मरीज
22222 ठीक हुए मरीज
492 सक्रिय मरीजों की संख्या
232 अब तक हुई मृत्यु