Lakhimpur Kheri : अलग अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
फूलबेहड़ में भीरा मार्ग पर कार ने दो बाइक में मारी टक्कर
महेवागंज में एसएसबी जवान अज्ञात वाहन से टकराए, एक की मौत
सुंदरवल/महेवागंज। फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-भीरा स्टेट हाईवे स्थित जहानपुर जंगल के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। इसके अलावा महेवागंज कस्बे में सड़क हादसे में एक बाइक सवार दो एसएसबी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, जहानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने दो अलग-अलग बाइकों में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार लखहा भूड़ गांन निवासी अनूप (19) पुत्र रामचरण की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार बसही संपूर्णानगर निवासी महिला मंजू की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की हालत नाजुक है। आरोप है कि हादसे का विरोध जताने पर कार चालक ने लोगों से गाली गलौज की और कोई धारदार औजार दिखाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने कार चालक और उसके साथी की पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया।


चौकी प्रभारी सुंदरवल लोकेंद्र प्रताप ने बताया कि दो मृतकों की शिनाख्त हुई है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है। चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
इसके अलावा बृहस्पतिवार शाम कस्बे में एक बाइक सवार मंझरा स्थित एसएसबी बटालियन के जवान अभिजीत और आशीष मिश्रा अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभिजीत 26 की मौत हो गई। वह एसएसबी 70 बटालियन मंझरा हेडक्वार्टर में तैनात थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !