Lakhimpur Kheri : चुनावी रंजिश में मारपीट एवं फायरिंग से गांव में दहशत

𝐤𝐮𝐬𝐡𝐚𝐥 𝐕𝐞𝐫𝐦𝐚
गांव डलुवापुर का मामला, किसी भी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
पुलिस ने तमंचा बरामद कर चार को भेजा जेल
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव डलुवापुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों से 10 लोगों को नामजद करते हुए चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
गांव डलुवापुर में बुधवार की देर शाम नवनिर्वाचित एवं पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर के लोगों में मारपीट होने के साथ फायरिंग होने लगी। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के लोग बाइक से कस्ता जा रहे थे, जिन पर पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के लोग भागकर गांव पहुंचे। इनका पीछा कर गांव पहुंचे पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने बवाल किया। इस पर दोनों ओर से पहले ईंटा, पत्थर चलने के साथ फायरिंग भी हुई। हालांकि पुलिस को तहरीर किसी भी पक्ष ने नहीं दी है। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ अनिल सैनी ने दोनो पक्षों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें नीरज, विकास, सत्यप्रकाश, पुष्पेंद्र, रामू, रामवीर सिंह, राजेंद्र, मनीष, उत्तम, राहुल सहित दस लोग नामजद है। पुलिस ने राजेंद्र पुत्र लल्लू सिंह, मनीष सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, विवेक सिंह पुत्र अवध सिंह व वेदप्रकाश सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मनीष सिंह के पास से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा 315 एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !